ललितपुर: ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे के निर्देशानुसार शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। आपको बताते चले ललितपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार सुबह करीबन 11:30 बजे आगमन सुनिश्चित है। जिसको लेकर तगड़े इंतेजामात किए गए हैं।