बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के गोलाघाट में एक युवक अचानक नदी में कूद गया। फखरपुर के हरियारपुर निवासी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था, पत्नी सब्जी ले रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकलवाया, ई-रिक्शा से बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज दौरान मौत हो गई।