सोहागपुर: बस स्टैंड के पास खुलेआम जुआं, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
नगर के बस स्टैंड के पास जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग खुलेआम पैसे लगाकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।