विदिशा नगर: नलों से निकले मृत कीड़े, शहर की पेयजल व्यवस्था पर सवाल
विदिशा शहर में पेयजल सप्लाई को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शहर के कई इलाकों में नलों से आने वाले पानी में मृत कीड़े मिलने की शिकायतें सोमवार दोपहर 12 बजे सामने आई हैं। रहवासियों का कहना है कि पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जलजनित बीमारियों की आशंका जताते हुए नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।