कटंगी: नगर परिषद के 4 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां की गई हैं। बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में प्रीतम खटवानी, संजय वाघमारे, प्रगति बिसेन और चंदन खरे की नियुक्ति हुई है। जिन्हें शुभचिंतकों के सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है।