शाहपुरा: दिगंबर जैन मुनिराज का विनोद गंगवाल परिवार में मंगल प्रवेश, विधि-विधान से हुआ आहार ग्रहण
नगर में आज आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला, जब पूज्य दिगंबर जैन मुनिराज का विनोद गंगवाल परिवार के निवास पर मंगल प्रवेश हुआ। मुनिराज के आगमन से घर-परिवार सहित आसपास का वातावरण धर्ममय हो गया और श्रद्धालुओं में दर्शन का विशेष उत्साह नजर आया।