बिंदकी: जहानाबाद में ईद उल अजहा अर्थात बकरीद के त्यौहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, गाइडलाइन के अनुसार त्यौहार मनाने पर बल
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के थाना परिसर में रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे आगामी ईद उल अजहा अर्थात बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें ईद उल अजहा अर्थात बकरीद का त्यौहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मनाने पर बल दिया गया। कहा गया कि सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। किसी प्रतिबंधित पशु की भी कुर्बानी नहीं होगी।