ऊंचाहार: जगतपुर के सेमान सिंह का पुरवा गाँव के पास गड्ढे में भरे पानी में डूबने से किशोर की हुई मौत
ऊंचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के सेमान सिंह गाँव के पास रविवार की शाम, गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान खोदे गये गड्ढे में भरे पानी में डूबने से गाँव के ही लाला कुमार के 15 वर्षीय बेटे शिवा की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।