मोदीनगर: चांदीराम रोड विजय मंडी में नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के घर लूट का प्रयास किया, बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए
मुरादनगर। चांदीराम रोड विजयमंडी में नकॉबपोश पांच हथियार बंद बदमाशों ने लूट के इरादे से व्यापारी के घर धावा बोला। दरवाजा खोलते ही नौकरी के शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पैर दौड़े। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए बदमाश कैद हो गये। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी है।