मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर में युवक ने की आत्महत्या, गैर समुदाय के लोगों द्वारा हुई पिटाई के बाद उठाया कदम
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में गैर समुदाय के लोगों की पिटाई से आहत नदीम नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना दो समुदायों के बीच होने के चलते पुलिस ने एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।