मोदीनगर: मोदीनगर में शटरिंग गिरने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, एसीपी ने दी जानकारी
मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिखेड़ा इण्डस्ट्रियल एरिया में बीती देर रात निर्माणाधीन परिसर की शटरिंग गिर गई थी, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 1 अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। मोदीनगर के एसीपी ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर ललित व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।