मोदीनगर: हरिद्वार से दिल्ली जा रही प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा कादराबाद बॉर्डर पर रोकी,हंगामे के बाद सड़क पर बैठ गए लोग
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के बैनर तले हरिद्वार से दिल्ली तक निकाली जा रही प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा पुलिस ने मोदीनगर स्थित कादराबाद बॉर्डर पर रोक दी। संकल्प यात्रा रोकने के विरोध में यात्रा में शामिल लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रजापति समाज के लोगो और पुलिस में तीखी झड़प हुई। आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना देकर बैठ गए।