मोदीनगर: सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हुई
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सिखैड़ा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी शाहिद फैक्टरी बना रहा है। फैक्टरी निर्माण का ठेका गांव सीकरी कला निवासी ठेकेदार नदीम के पास। निर्माण कार्य में हापुड़ देहात स्थित शिवनगर के श्रमिक काम कर रहे हैं। फैक्टरी का लिंटर डला था। श्रमिक विशाल उर्फ बौना और ललित लिंटर को चेक करने गए थे, इस दौरान घटना हुई