मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट पड़ने के बाद घर से लापता हुई किशोरी, परिवार ने थाने में दी तहरीर
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी परिजनों की डांट पड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाने में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।