शाजापुर: हुड़दंगियों पर कसी नकेल, ट्रैफिक पुलिस की रोको-टोको मुहिम, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
नए साल के मद्देनज़र शहर में हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार रात से सख्त अभियान शुरू कर दिया। यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर प्वाइंट लगाकर रोको-टोको मुहिम चलाई जा रही है। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की विशेष जांच की गई और लोगों को नशे की हालत में