जबलपुर: अवैध धंधों का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, यादव कॉलोनी चौकी पर उठे सवाल
जबलपुर: शहर में बढ़ते अपराधों के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र के निवासी निशांत रैकवार पर कुछ अज्ञात तत्वों ने ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे शराब और गांजे जैसे अवैध कारोबार पर आपत्ति जताई थी। हमले में निशांत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद स्था