ओरमांझी: ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास फसल क्षति और लंबित भुगतान को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन
ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे किसानों की फसल क्षति और लंबित भुगतान को लेकर बीजेपी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें अब तक राहत नहीं मिली है।