बेड़िया में एक सूने घर में हुई चोरी का 36 घंटे के भीतर खुलासा मंगलवार को हो गया। पुलिस ने इस मामले में किराएदार पड़ोसी दंपती जैन पिता देवराम और उनकी पत्नी सोनु उर्फ माया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.28 लाख रुपए के चोरी के आभूषण जब्त किए गए हैं।