छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा में आंधी से हादसा, अस्पताल की छत से टंकी गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसा छिंदवाड़ा में आंधी का कहर अस्पताल की छत से गिरी पानी की टंकी मजदूर की मौत। छिंदवाड़ा। शहर में आज शनिवार शाम 5 बजे से आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान शनिचरा बाजार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां डॉ. बिंद्रा अस्पताल की छत पर रखी 1000 लीटर की पानी की टंकी अचानक नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में नीचे मौजूद एक मजदूर