मखदुमपुर: मां का इलाज कराने आए चांढ गांव के युवक की सदर अस्पताल से बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
जहानाबाद: मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाढ़ गांव निवासी निशांत कुमार की हीरो स्प्लेंडर बाइक सदर अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। पीड़ित अपनी मां का इलाज कराने अस्पताल गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में 40-45 वर्षीय एक व्यक्ति बाइक ले जाते दिखा। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कर कार्रवाई की मांग की है। एवं आगे की प्रक्रिया रविवार सुबह जारी है।