हंडिया: हंडिया पुलिस ने 2015 के अपहरण मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हंडिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस ने वर्ष 2015 के अपहरण मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त विजय कुमार उर्फ बाबा उर्फ गोविंदा को उसके गांव भिदउरा बमैला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई किया। मंगलवार शाम 04 बजे इसकी जानकारी सामने आई।