राजगढ़ जिले के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ने सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब पशुपालन विभाग द्वारा निर्धारित कृत्रिम गर्भाधान के व्यावहारिक लक्ष्यों के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।