साल से फरार डिगम्बर हत्याकांड का आरोपी रविन्द्र गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी दबोचे
पलवल पुलिस ने वर्ष 2021 के चर्चित डिगम्बर उर्फ डिग्गल हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 साल से फरार चल रहे आरोपी रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना बहीन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल लोहे के सरिये की बरामदगी और पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 3 जून 2021 को पुरानी रंजिश के चलते डिगम्बर की अवैध हथियारों और लोहे के सरियों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Jul 16, 2026