खजनी: कोटिया उर्फ गिरधरपुर निवासी सिकरीगंज का शातिर मुकेश उर्फ खुड़बुड़ दुराचारी घोषित, पुलिस ने खोली 'बी' हिस्ट्रीशीट
सिकरीगंज क्षेत्र के कुख्यात अपराधी मुकेश उर्फ खुड़बुड़ को पुलिस ने दुराचारी घोषित कर उसके खिलाफ ‘बी’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। कोटिया उर्फ गिरधरपुर निवासी इस आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें लूट समेत कई संगीन धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।