चूरू: कोतवाली थाना में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू के कोतवाली थाना परिसर में चल रही एक परिवाद की जांच के दौरान हंगामा करने, परिवादी को धमकाने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को शान्तिभंग में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।