लालबर्रा: मिरेगांव में 'आदिवासी गोंगो सम्मेलन' संपन्न, सामाजिक उत्थान और संस्कृति संरक्षण पर हुई चर्चा
क्षेत्रीय अस्मिता और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से लालबर्रा मुख्यालय से 06 किलोमीटर दूर ग्राम मिरेगांव में रविवार, 22 मार्च को एक विशाल 'आदिवासी गोंगो सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। प्राचीन 'गोडीदेव' स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एकत्रित हुए, जहाँ गोंडी धर्म-संस्कृति के पुनरुद्धार और सामाजिक एकता पर गहन मंथन किया