सांगानेर: जोबनेर में राजकीय स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कार का शीशा तोड़कर 2 लाख की नकदी चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की तस्वीरें
जोबनेर कस्बे में दिनदहाड़े अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश 2 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार होने का मामला आया है। वहीं पूरी वारदात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दौलत राम अपनी पत्नी का इलाज करने के कार से आया था।