रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अविनाश मंगलम ने क्षेत्र की जर्जर और उपेक्षित ग्रामीण सड़कों के सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने राज्य के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को मांग पत्र सौंपकर रानीगंज क्षेत्र की 5 से 6 प्रमुख ग्रामीण सड़कों को पथ निर्माण विभाग में शामिल करने की मांग की है।