बीकानेर: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एडीएम से की मुलाकात, कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध कर सौंपा ज्ञापन
गंगाशहर थानान्तर्गत गंगा रेजीडेंसी के एच-35 निवासी गुनगुन राखेचा द्वारा जुबेर नामक युवक से प्रेम विवाह पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके बाद लड़के पिता व हिन्दु संगठनों की ओर से विवाह प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए गुनगुन की घर वापसी की मांग की है। आज विश्व हिन्दु परिषद की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।