बीकानेर: नशे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लॉ कॉलेज के छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन
बीकानेर। जिले में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से कलक्टर कार्यालय के सामने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान लॉ के विद्यार्थियों ने समझाया कि किस तरह युवा पीढ़ी नशे के आगोश में डूब रही है और इस नशे से कितना नुकसान हो रहा है।