गोरखपुर: गोरखपुर जिला अस्पताल में शहरी सम्मानोग समिति की बैठक हुई संपन्न स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से हुआ चर्चा
मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवा, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोगों की रोकथाम और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को शहरी क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की अहम भूमिका हो सकती है । समुदाय स्तर पर इन समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जाए । यह बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉ एके चौधरी ने कहीं ।