गोरखपुर: डीडीयू गोरखपुर में सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद द्वारा शैक्षणिक परिषद में जेंडर संवेदनशीलता विषय पर हुआ संगोष्ठी
सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के संवाद भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शैक्षणिक परिषदों में जेंडर संवेदनशीलता विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ कैंट अंशिका वर्मा, विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी विभाग की आचार्य प्रोफेसर सुनीता मुर्मू रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीयू कुलपति ने की।