गोरखपुर: यात्रियों को सुविधा देने के मामले में कराए गायब सर्वे में पूरे देश में दूसरे स्थान पर गोरखपुर एयरपोर्ट ने जगह की हासिल
सिविल एविएशन द्वारा भारत के समस्त एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की श्रेणी का एक सर्वे कराया गया। यह सर्वे विभिन्न बिंदुओं पर किया गया। गोरखपुर एयरपोर्ट को इस सर्वे में भारत में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक आरके पाराशर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट हमेशा तत्पर रहता है।