भगवानपुर: बाजार की सिंगार दुकान में आग, लाखों की संपत्ति राख
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के समीप सड़क किनारे स्थित एस्बेस्टस नुमा मां लक्ष्मी सिंगार महल में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखी सिंगार सामग्री, कॉस्मेटिक उत्पाद तथा अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।