मढ़ौरा: रामपुर हाई स्कूल मुख्यपथ में पेड़ की डाली से विधुत तार टूट ,सप्लाई हुआ बाधित
प्रखंड के रामपुर हाई स्कूल मुख्यपथ में अचानक पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी जिससे विधुत तार टूट गया और क्षेत्र में विधुत सप्लाई बाधित हो गया है। रविवार की दोपहर दो बजे ग्रामीण विधुत अभियंता ने बताया कि विधुत तार के छतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त है तार को पुर्व की तरह व्यवस्थित करने के लिए मानव बल को लगाया गया है जल्द ही विधुत सुचारू कराई जाएगी।