दलौदा: दलौदा थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया
मंदसौर जिले के दलोदा थाने में 27 फरवरी 2026 को दर्ज अपहरण मामले में आरोपी बालिका को गुजरात के राजकोट ले गया था,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल सेन को गिरफ्तार किया। बालिका को उसके कब्जे से मुक्त कर परिजनों को सौंप दिया गया,