सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में बिजली कटौती से त्रस्त शहरवासियों ने विधायक से की मुलाकात, MLA बोले- गर्मी में रहने की डालो आदत
सुल्तानपुर में बिजली कटौती की समस्या से आम जनता परेशान है। निराला नगर, विवेक नगर, आदर्श नगर, करौंदिया और खैराबाद समेत शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।समस्या का मुख्य कारण घटिया क्वालिटी की केबल है, जिसमें सैकड़ों जगहों पर जोड़ लगे हुए हैं। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर की कमी भी एक बड़ी समस्या ह