सुल्तानपुर: ईद ग़दीर पर मनियारपुर में दिखी अकीदतमंदों की आस्था, निकला विशाल जुलूस
मनियारपुर कस्बे में स्थित शिया बाहुल्य क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे से ईदे ग़दीर का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, मिठाइयां और अन्य पकवानों की व्यवस्था की गई थी।