सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पेट दर्द की मरीज की इलाज के दौरान मौत
राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। आशा देवी नाम की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई रंजीत के अनुसार, 14 जून को दोपहर एक बजे उनकी बहन को पेट में तेज दर्द की शिकायत थी।उन्होंने बताया कि आशा देवी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक बताते हुए वा