चमंडी गांव में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति में लगने वाला तीन दिवसीय अंबेडकर मेला संपन्न हो गया। सोमवार को शाम 4:00 बजे समापन समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पप्पू वर्मा ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार ने किया।