चंदौसी: गांव लहरावन के पास रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर पहुंचे आरपीएफ, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
थाना बहजोई क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव लहरावन के पास रेलवे ट्रैक पर बाईपास पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव दो टुकड़ों में बंट गया। घटना शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है