मुज़फ्फरनगर: 32 साल बाद रामपुर तिराहा कांड पर ऐतिहासिक फैसला, फर्जी हथियार बरामदगी साबित, 3 पुलिसकर्मियों को डेढ़-डेढ़ साल की सजा
विशेष सीबीआई अदालत ने 32 साल पुराने रामपुर तिराहा कांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।अदालत ने तत्कालीन SHO बृजकिशोर,कांस्टेबल उमेश चंद और अनिल कुमार को दोषी ठहराते हुए डेढ़-डेढ़ वर्ष के कठोर कारावास और 21-21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।CBI जांच में पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को फंसाने के लिए फर्जी बरामदगी की पुष्टि हुई