अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सनैया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सोमवार सुबह 10 बजे मुखिया गुड़िया कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान विवाह भवन के निर्माण को लेकर हुए विवाद पर रहा।बैठक में विवाह भवन के लिए दो स्थलों का प्रस्ताव रखा गया।