ग्वालियर गिर्द: गोल्ड लोन लेने जा रही युवती से 10 तोला सोना लूटा, एक्टिवा सवार बदमाशों की तलाश जारी, सीसीटीवी में कैद
शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। शनिवार दोपहर 1 बजे बहोड़ापुर क्षेत्र में स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने युवती से 10 तोला सोना लूट लिया, लूटे गए सोने की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात बहोड़ापुर तिराहे पर हुई और बदमाश CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। वही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।