मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में रफ्तार का कहर, बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, 7 घायल
कोतवाली क्षेत्र के जसोदा मंदिर बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 62 वर्षीय पुष्पा रैकवार की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग रामकथा सुनकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।