जहां एक ओर राज्य सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आजीविका (लाइवलीहुड) से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।