मंझनपुर: कौशाम्बी में डीएम का सख्त अल्टीमेटम, स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अगली समीक्षा तक दिखें नतीजे
कौशाम्बी जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली समीक्षा तक ठोस प्रगति नहीं दिखी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।