डलमऊ: भुइयन मजरे कनहा गांव में अज्ञात कारणों से पंचर की दुकान में लगी आग
शुक्रवार को समय लगभग 10 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव के बैजनाथ गौतम ने बताया कि गांव में ही मेरी पंचर की दूकान है। दूकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। आग लगने से दुकान में रखा टायर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बताया कि लगभग ₹50000 से अधिक का नुकसान हो गया है।