जमुई: अम्बा गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन की ठोकर से एक बच्चा सहित दो लोग हुए घायल, वाहन को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 अंबा गांव के पास सोमवार की शाम मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर एक मासूम बच्चा सहित दो लोगों को जोरदार ठोकर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मासूम बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। घायल मसूम बच्चा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।