जमुई: नव नियुक्त उत्पाद अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण,उत्पाद कार्यालय में तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक को दी गई विदाई
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 जमुई उत्पाद कार्यालय में सोमवार की शाम विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं के साथ तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर को विदाई दी गई। साथ ही नव नियुक्त उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्पाद विभाग की पूरी टीम मौजूद थी।